फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider dies after being hit by a car, wife critical

Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 07 Mar 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car, wife critical
भगतपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और सात वर्षीय बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन




भगतपुर थाना क्षेत्र के सीतापुर निवासी दिनेश (30) बाइक से पत्नी क्रांति (28) और सात वर्षीय बेटी वंशिका को लेकर मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा में अपनी रिश्तेदारी में गया था। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे दिनेश पत्नी और बेटी को लेकर घर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर खैरखाता के पास कार ने दिनेश की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश और उनकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया जबकि क्रांति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। बेटी वंशिका भी घायल हुई है। दिनेश कुमार मजदूरी करते थे। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार के भाई गौतम कुमार ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed