{"_id":"62b75bf9ba3ce8589a15d49f","slug":"bike-rider-died-in-accident-moradabad-news-mbd432616040","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत-123","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत-123
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने बाइक सवार लोनी निवासी युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
लोनी निवासी भगवत बिष्ट (30) गाजियाबाद में एक कोरियर कंपनी में कार्य करते थे। भगवत बिष्ट की शादी हल्द्वानी निवासी एक युवती से हुई थी। शुक्रवार शाम को पांच बजे भगवत बिष्ट लोनी से अपनी ससुराल हल्द्वानी बाइक से जाने के लिए घर से निकले थे। रामपुर बाईपास पर देर रात बरेली की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने भगवत बिष्ट की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दी। सूचना पर शनिवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर घर ले गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिराही ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे में लोनी निवासी युवक की मौत हुई है। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।