फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bike rider died in accident

डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार भूसा कारोबारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
सैदनगर (रामपुर)। गंज थाना क्षेत्र में एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भूसा कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के मिलक हाशम गांव निवासी गुलशेर पुत्र मोहम्मद अली भूसा खरीदने-बेचने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे गुलशेर मिलक हाशम स्थित अपने घर से भूसा खरीदने के लिए मिलकखानम जा रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान रास्ते में जौहर रोड पर काशीपुर और केसरपुर गांव के बीच में सड़क पर बजरी का ढेर पड़ा था। इसे बचाने के लिए गुलशेर ने अपनी बाइक सड़क किनारे से बीच की तरफ की इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलशेर टक्कर लगने के बाद करीब पांच-छह फीट दूर जाकर गिरा। हादसा होते देख अन्य राहगीर और आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े लेकिन, तब तक डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन, तब तक डंपर चालक मौके से फरार हो चुका था और गुलशेर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed