{"_id":"6204d154065fe270c51626ea","slug":"bike-rider-died-during-truck-collide-in-rampur-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: रामपुर में बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: रामपुर में बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Thu, 10 Feb 2022 02:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:19 PM IST
सार
रामपुर में बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में काम पर जा रहे एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि चालक फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, पटवाई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी चंद्रपाल (20) मिलक स्थित एक प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह चंद्रपाल बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।