फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike collides with stray animal, three injured

Moradabad News: छुट्टा पशु से बाइक टकराई, तीन घायल

Wed, 29 Oct 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with stray animal, three injured
बिलारी। थाना क्षेत्र में सहसपुर स्योंडारा मार्ग पर करावर गांव के निकट मंगलवार दोपहर बाद छुट्टा गोवंशीय पशु से बाइक टकरा जाने पर बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

संभल जिले में थाना कुढ़फतेगढ के बिचेटा काजी गांव निवासी शफी अहमद दोपहर बाद अपनी बाइक से बिलारी से स्योंडारा होते हुए अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में करावर गांव के सामने अचानक छुटटा गोवंशीय पशु भागता हुआ सड़क पार करने लगा तभी शफी अहमद की बाइक गोवंशीय पशु से टकरा जाने से नीचे गिर गई और बाइक चला रहे शफी अहमद के अलावा बाइक पर बैठी उसकी मां फातिमा और बहन नजरूम घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया और यहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed