फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike collides with Nilgai on highway, two policemen injured

Moradabad News: देर रात तक जागना भी हेयर फॉल का कारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Nilgai on highway, two policemen injured
मुरादाबाद। देर रात तक जागकर कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करना, दिन में पर्याप्त नींद न ले पाना, तनावपूर्ण जीवनशैली युवाओं में हेयर फॉल का मुख्य कारण है। देर से जागने के कारण ताजी हवा न मिलने से हार्मोंस का असंतुलन बालों से संबंधित समस्या उत्पन्न करता है। जीवनशैली को सुधारकर बालों की समस्या हल की जा सकती है। यह सलाह शहर के प्लास्टिक सर्जन व हेयर स्पेशलिस्ट डॉ. मधुसूदन गुप्ता ने दी है। उनका कहना है कि प्रोटीन वाली डाइट लेने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं और बालों की समस्या कम होती है। डैंड्रफ की स्थिति में कीटाकोनाजोल बेस शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरुषों को यह हर दिन थोड़-थोड़ा इस्तेमाल करना चाहिए और महिलाएं हर तीसरे दिन कर सकती हैं। डॉ. मधुसूदन गुप्ता ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल-1 मेरी उम्र 27 वर्ष है। पिछले पांच साल मेरे बाल कमजोर हो रहे हैं और झड़ रहे हैं। मैं अब तक इसका कारण नहीं जान पाया हूं। कृपया बताएं कि बाल झड़ना कैसे रोक सकता हूं।
विज्ञापन

- बलराम वर्मा, रामगंगा विहार
जवाब
हेयर फॉल आजकल आम समस्या है। दिनचर्या एंड डाइट में सुधार कीजिए। स्ट्रेस को कम कीजिए और आठ घंटे की नियमित नींद लें। हाई प्रोटीन डाइट लें और पानी की कमी न होने दें। डेंड्रफ है तो एंटी डेंड्रफ शैंपू ले सकते हैं। फिर भी राहत न लगे तो कारण जानने के लिए कुछ ब्लड टेस्ट कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल-2
मैं 30 साल का हूं। मेरे कान के पास बहुत सारे केलॉइड हैं। मुझे इन्हें हटवाना है क्योंकि यह खराब लगते हैं और परेशानी पैदा करते हैं। कृपया समाधान बताएं।
- विमल
जवाब
कान छिदने के बाद केलॉइड हो सकते हैं। सावधानी बरतें कि भविष्य में कान न छिदवाएं और कान के मल्टीपल केलॉइड के लिए आपको प्लास्टिक सर्जन से परामर्श लेना होगा। इसका इलाज जल्द कराए क्योंकि यह धीरे-धीरे बड़े होते जाते हैं।


सवाल-3
मेरे चेहरे पर एक बड़ा निशान है। मैं इसे हटवाना चाहती हूं, क्या दवाओं से यह ठीक नहीं हो सकता। मेरी उम्र 34 वर्ष है।
- अनिता, कांठ रोड
जवाब
चेहरे पर निशान के लिए प्लास्टिक सर्जन से परामर्श करना होगा क्योंकि निशान कितना पुराना है। निशान चोट का है, जलने का है या टांके लगने का निशान है।

सवाल-4
मेरी उम्र 35 वर्ष है। मेरे बाल झड़ रहे हैं। किस तरह का शैंपू या तेल इस्तेमाल करने से यह रुक सकते हैं। बालों की दोबारा ग्रोथ कैसे होगी।
- तनु, चंदौसी
जवाब
अनुवांशिक कारण, तनाव, पोषक तत्वों की कमी, नींद की कमी, पानी की कमी या डेंड्रफ का होना हाल झड़ने के मुख्य कारण हैं। आप कीटाकोनाजोल बेस्ड शैंपू प्रयोग कर सकती हैं। प्रभावी इलाज के लिए चिकित्सक से मिल सकते हैं। पीआरपी, जीएफसी थेरेपी काफी कारगार सिद्ध हो रही है।

सवाल-5
मेरी बेटी 10 वर्ष की है। उसके बाल झड़ रहे हैं और सिर पर गोल घेरे बन रहे हैं। क्या करना चाहिए।
- वान्या सैनी, भोगपुर मिठौनी
जवाब
बालों का टूटना और जगह-जगह गोल घेरे बनाना फंगल इंफेक्शन की निशानी है। आप चिकित्सक से सलाह लें। फंगल इंफेक्शन सही होने के वाद बाल गिरने बंद हो जाएंगे।

सवाल-6
मेरी उम्र 21 साल है। मेरे बाल सफेद और बेजान हो रहे हैं। बालों में चमक खोती जा रही है और झड़ रहे हैं। तीन-चार साल से बालों की ग्रोथ भी नहीं हो रही है। मुझे क्या करना चाहिए।
- आकांक्षा
जवाब
दिनचर्या और डाइट में सुधार कीजिए। स्ट्रेस को कम कीजिए और आठ घंटे की नियमित नींद लें। हाई प्रोटीन डाइट लें और पानी की कमी न होने दें।

सवाल-7
मेरी उम्र 27 साल है। कान के पास एक छोटी सी गांठ है जिसमें द्रव्य भरा है। मैंने निकालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। अब इसे छूने पर भी दर्द होता है। पांच दिन पहले यह अचानक फूल कर बड़ी हो गई है। मैं कैसे ठीक हो सकता हूं।

- अजय कुमार, सम्राट अशोक नगर
जवाब
आप इस गांठ के लिए प्लास्टिक सर्जन से इलाज लें। यह गांठ ठीक हो जाएगी। कान के पास निकलने वाले फोड़ों में सर्वाइकल लिम्फेडेनोपैथी और सेलिवरी ग्लैंड एप्सिस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed