{"_id":"5be8d22abdec2227656241cc","slug":"big-road-accident-in-moradabad-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा, एलआईसी ब्रांच मैनेजर, पत्नी और बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में बड़ा सड़क हादसा, एलआईसी ब्रांच मैनेजर, पत्नी और बेटे की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक और बड़ा हादसा हुआ। मैनाठेर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम छह बजे मुरादाबाद - संभल हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार बाइक से बचाते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस भीषण हादसे में एलआईसी की चंदौसी ब्रांच के मैनेजर उनकी पत्नी और बेटे की जख्मी हालत में कार में ही फंसने के कारण ज्यादा खून बहने से मौत हो गई जबकि मृतका का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय निवासी अशोक सैनी (48) उनकी पत्नी सुमन सैनी (42) बेटा संदीप सैनी (28) स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर सुमन के इलाज के लिए मुरादाबाद में डॉक्टर के पास आ रहे थे। साथ में सुमन का भाई प्रमोद सैनी निवासी हरिद्वार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
अशोक सैनी के बेटे संदीप की परचून की दुकान है। पुलिस के मुताबिक जब कार मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम नगलिया मशकूला चौराहे पर पहुंची तभी सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इस भीषण हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, चारों लोग गंभीर कार में ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे और कार में फंसे चारों लोगों को आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
कुछ ही देर में मैनाठेर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आनन फानन में प्रमोद सैनी और उसकी बहन सुमन सैनी को तत्काल ही 108 एम्बुलेंस से संभल के जिला अस्पताल भेज दिया।
एक अन्य एंबुलेंस घायल अशोक सैनी और उनके बेटे संदीप को लेकर मुरादाबाद के जिला अस्पताल में पहुंचा। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के डाक्टरों ने पिता - पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमन की मौत की पुष्टि संभल जिला अस्पताल में हुई है।