फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Big land scam in Moradabad: Crores of rupees played land records, 800 hectares area reduced 5800 hectares

मुरादाबाद में बड़ा जमीन घोटाला: खतौनी से करोड़ों का खेल, 800 हेक्टेयर का रकबा 5800 पहुंचाया, अफसर भी हैरान

Tue, 11 Feb 2025 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:34 AM IST
सार

लाकड़ी फाजलपुर गांव में रियल टाइम खतौनी में 40 हजार से ज्यादा फर्जी गाटों का बड़ा घोटाला सामने आया है। डीएम ने जांच कमेटी बनाकर एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन ने फर्जी इन्द्राज पर रोक लगाकर आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Big land scam in Moradabad: Crores of rupees played land records, 800 hectares area reduced 5800 hectares
मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह ने दिए जांच के आदेश - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

लाकड़ी फाजलपुर गांव में जमीन से जुड़ा एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। गांव की रियल टाइम खतौनी में 40 हजार से ज्यादा गाटे दर्शाए गए हैं, जिनका कुल रकबा 5879 हेक्टेयर है, जबकि खतौनी में कुल 5811 गाटे और रकबा 802 हेक्टेयर है। इस अंतर को देख अधिकारी भी हैरान हैं। गांव में तहसील की मिलीभगत से लगातार फर्जी इन्द्राज कराने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


रियल टाइम खतौनी में गांव के गाटों में गाटा संख्याओं के आगे डॉट डॉट, सेमीकॉलन जैसे स्पेशल कैरेक्टर लगाकर फर्जी गाटे बनाकर करोड़ों का खेल किया जा रहा है। ऐसे सभी गाटों के इन्द्राज पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


इसमें सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व भोजपुर के नायब तहसीलदार को शामिल किया गया है। समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। राजस्व अभिलेखागार के प्रभारी अधिकारी को भी आदेश दिए गए हैं कि लाकड़ी फाजलपुर से संबंधित सभी मूल अभिलेखों को चिह्नित कर जांच कमेटी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लाकड़ी फाजलपुर की 120 एकड़ जमीन को मनोहरपुर में जोड़ने का घोटाला सामने आया था। दोनों मामलों में डीएम ने उन अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए हैं, जिनके समय में यह घोटाला हुआ था। शासन को इसकी रिपोर्ट लगातार भेजी जा रही है।

प्रशासन की जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी से सरकारी भूमि पर दाखिल खारिज कराया है। इससे आम लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जबकि कुछ रसूखदार लोग फर्जीवाड़ा कर लोगों को लूट रहे हैं। जमीनों को सरकारी दस्तावेजों में दर्ज कराने के बाद प्रशासन ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

समाज कल्याण अधिकारी और आरोपी बाबू के खिलाफ होगी कार्रवाई 
सरकारी जमीन पर मकान खड़ा करने वाले समाज कल्याण विभाग के बाबू के खिलाफ डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसमें समाज कल्याण अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की गई है। डीएम ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में लिखा है कि बाबू ने फर्जीवाड़ा किया और अधिकारी ने इस मामले से प्रशासन को अवगत नहीं कराया। अब अधिकारी व बाबू दोनों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। ज्ञात हो कि बाबू ने 800 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अपना निजी आवास बना लिया था। 

लाकड़ी फाजलपुर गांव के गाटों में तहसील की मिलीभगत से बड़े फर्जीवाड़े की आशंका है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। एक सप्ताह में सब स्पष्ट हो जाएगा। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - अनुज सिंह, डीएम, मुरादाबाद

चारागाह की 100 बीघा भूमि पर कब्जा कर बो दी फसल
अगवानपुर में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर गन्ना, गेहूं और लेहटे की फसलें उगाई जा रही है। इससे कान्हा गोशाला के पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। गोशाला प्रबंधन को पशुओं के लिए महंगा चारा खरीदना पड़ रहा है। पिछले वर्ष ही प्रशासन ने अभियान चलाकर चारागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया था। लेकिन अब फिर से जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।  

राजस्व महकमे ने पिछले साल अभियान चलाकर करीब 200 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। विभाग ने यहां सीमेंट के पिलर खड़े कर दिए थे। इसी 200 बीघा में से 140 बीघा जमीन अगवानपुर नगर पंचायत को दी गई थी। ताकि गोशाला के पशुओं के लिए चारे की बुवाई हो सके। लेकिन स्थानीय लोगों ने पिलर को हटाकर जमीन पर फिर से कब्जा कर लिया और फसल की बुवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed