फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   big fraud in up police department at moradabad brother-in-law was working in place of constable

मुरादाबाद: पुलिस विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, पांच साल से सिपाही जीजा की जगह नौकरी कर रहा था साला

Fri, 18 Jun 2021 03:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jun 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
big fraud in up police department at moradabad brother-in-law was working in place of constable
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मुरादाबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा में एक सिपाही की जगह उसका साला वर्षों से ड्यूटी कर रहा था। शिकायत मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


ठाकरद्वारा थाने में आरोपी साले-बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपी सिपाही अनिल कुमार पुत्र सुखपाल मुजफ्फरनगर जनपद के खतौनी थाना इलाके के दाहौड़ गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन


वह वर्ष 2011 बैच का सिपाही है। आरोपी सिपाही की जगह उसका साला सुनील पुत्र राजपाल निवासी कंधारी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ड्यूटी करने की बात संज्ञान में आई थी। आरोपी सिपाही ठाकुरद्वारा में यूपी 112 पीआरवी में तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर ठाकुरद्वारा सीओ और थाना प्रभारी ने जांच की तो सच सामने आ गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पांच साल पहले उसकी नौकरी शिक्षा विभाग में लग गई थी। इसके बाद उसने अपनी जगह साले सुनील उर्फ सनी को ड्यूटी पर भेज दिया था। 
 

वह लगभग पांच साल से 112 पीआरवी पर ड्यूटी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस लापरवाही में जिनके भी नाम सामने आएंगे। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed