फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Big action SP leader Azam Khan Jauhar University, two buildings sealed, built enemy property

UP News: सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई, दो भवन किए सील, शत्रु संपत्ति पर किए थे तैयार

Sat, 03 Aug 2024 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 12:34 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यायल के दो भवनों को प्रशासन ने सील कर दिया है। यह भवन शत्रु संपत्ति पर तैयार किए गए थे। इसे खाली करने के लिए प्रशासन ने एक सप्ताह का समय दिया था।  

विज्ञापन
Big action SP leader Azam Khan Jauhar University, two buildings sealed, built enemy property
रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने दो भवनों को खाली करने की मोहलत पूरी होने के बाद प्रशासन ने शनिवार को सीलिंग कार्रवाई की है। शत्रु संपत्ति से जुडे अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ परिसर पहुंचकर कार्रवाई की।  

विज्ञापन


सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने चार दिन तक जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन की पैमाइश की और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति के दायरे में जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको खाली कराने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था।  जिसे भवनों पर भी चस्पा किया गया था। नोटिस में सात दिन की मोहलत दी गई थी। 25 जुलाई को जारी किए गए नोटिस की अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई।

नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद अब प्रशासन इन दोनों भवनों को भी सीलिंग की कार्रवाई की। एसडीएम सदर मोनिका सिंह ने बताया कि जौहर विवि में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे।


इस आदेश के बाद जमीन को कब्जे में लिया गया है, लेकिन जो दो भवन दायरे में आए थे उनको खाली कराने का नोटिस दिया गया था। उसकी अवधि पूरी हो गई है। शनिवार को इस पर भी कब्जा लेकर इन दोनों भवनों की सीलिंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed