फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Big accident averted in UP villager stopped train after seeing the broken track

यूपी में बड़ा रेल हादसा टला, टूटी पटरी देख ग्रामीण ने अमृतसर से हावड़ा जा रही ट्रेन को रुकवाया

Sat, 29 Aug 2020 11:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Aug 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Moradabad News: Big accident averted in UP villager stopped train after seeing the broken track
ट्रैक सही करते रेलवे के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर शनिवार को ग्रामीण की सूझबूझ से दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया।। दरअसल, दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर कटघर थाना इलाके में पटरी टूटी पड़ी थी। ग्रामीण ने इसकी जानकारी रेलवे के अफसरों को दी। जिसके बाद ट्रेन को रोका गया। 
विज्ञापन


ट्रेन अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। खबर लिखे जाने तक रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य जारी था। फिलहाल रेल संचालन बंद है। सीनियर डीईएनसी नीरज कुमार ने कहा कि मुरादाबाद से कटघर-दलपतपुर सेक्शन में नया ट्रैक बिछाने का काम होना था। 
विज्ञापन


इससे पहले ही इस तरह का मामला संज्ञान में आ गया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद आने के लिए जो भी ट्रेन यहां से गुजरती है वह रुककर आती है। जिस ग्रामीण ने ट्रेन रोकी उससे पूछताछ की जाएगी और मामले की पूरी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब पटरी की मरम्मत के लिए हापुड़ से मशीन मंगवाई गई है। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी मौके पर हैं। संबंधित रेलवे अधिकारियों को और अधिक अलर्ट किया गया है। जिससे आसपास के सेक्शन में टूटी हुई पटरी की मरम्मत की जा सके। 
 

मुरादाबाद-कटघर डाउन लाइन का मामला है। इस प्रकार की घटना की आशंकाओं वाली जगह पर सघन चेकिंग करवाई जा रही है जिससे भविष्य में ऐसी घटना ना हो। घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। उन्होंने फिलहाल किसी तरह की शरारत या ट्रैक से छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed