फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhupendra murder case: Police got me to sign Tahrir by deceiving me, save my companions

भूपेंद्र हत्याकांड : पुलिस ने मुझे धोखे में रखकर तहरीर पर हस्ताक्षर कराए, अपने साथी बचाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra murder case: Police got me to sign Tahrir by deceiving me, save my companions
मुरादाबाद। सुपरवाइजर भूपेंद्र हत्याकांड में फिर नया मोड़ आ गया है। अब सुपरवाइजर के भाई सोनू ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उसने कहा कि पुलिस ने मुझे धोखे में रखकर घटना में शामिल अपने साथियों को बचा लिया है। उसने कहा है कि पुलिस ने उसे तहरीर पढ़ाई नहीं थी। केवल तहरीर पर हस्ताक्षर कराए थे। मेरे भाई को पुलिसकर्मियों ने पीटते हुए गाड़ी में डाला था। पुलिस ने केवल आरोपी महिला साधना और उसके दो भाइयों के खिलाफ ही केस दर्ज किया है। हालांकि तीनों पुलिसकर्मी भी उतने ही दोषी हैं, जितनी मृत सुपरवाइजर की पत्नी और साले हैं। अब हम इस मामले में पुलिस अफसरों से शिकायत कर पुलिस के इस खेल की जांच कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

भोजपुर के सेहल गांव निवासी भूपेंद्र पांडे के छोटे भाई प्रकाश चंद्र उर्फ सोनू पांडे पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उसने शनिवार को पूरे घटनाक्रम को बताते हुए कहा कि पुलिस ने हमारे साथ धोखा कर दिया। मुझसे तहरीर पर हस्ताक्षर कराए। भाई की मौत की वजह से मैं इतना होश में नहीं था कि कौन-कौन किस किस कागज पर हस्ताक्षर करा रहा है। मुझे केवल मौखिक बताया गया कि केस में भूपेंद्र की पत्नी, उसके दो भाई प्रदीप और विनोद और पिटाई करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब पता चला कि केस में पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया है, जबकि मेरी आंखों के सामने ही पुलिसकर्मियों ने मेरे भाई की डंडे से पिटाई की थी।
विज्ञापन

मेरे भाई को पीटते हुए गाड़ी में बैठाया....
सोनू बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे का वक्त था। मैं दरवाजा पर खड़ा था। इसी दौरान डायल 112 के तीन पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने मेरे भाई के बारे में पूछा। इसी दौरान भाभी अपने मकान से बाहर आई और पुलिसकर्मियों को अपने साथ अंदर ले गई थी। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी मेरे भाई भूपेंद्र को कमरे से पीटते हुए खींच कर बाहर आए और गाड़ी में डाल लिया था। हमने बीच में आने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने हमें धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया तो पूरे परिवार को जेल में डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे भाई को इंसाफ मिले
मुरादाबाद। भूपेंद्र के भाई सोनू का आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें धमकी दे रहे थे कि अगर हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई हुई, तो हम केस कमजोर कर देंगे। सोनू की मांग है कि मेरे भाई को इंसाफ मिलना चाहिए। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed