फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bharatiya Kisan Sangh discussed issues related to farmers.

Moradabad News: भारतीय किसान संघ ने किसानों से जुड़ीं समस्याओं को लेकर की चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh discussed issues related to farmers.
बिलारी। नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सोमवार सुबह भारतीय किसान संघ की ब्लॉक बिलारी इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और गो आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली ने कहा कि किसान संघ देश का सबसे बढ़ा किसानों का संगठन है। जो किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर भारतीय किसान संघ से जुड़ें।
विज्ञापन

वक्ताओं ने गो आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि जैविक खेती से जहां एक ओर भूमि की उर्वरक शक्ति बढ़ेगी वहीं किसानों को बेहतर फसल पैदावार लेने के लिए लागत भी कम लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने किसानों की बिजली,पानी, उवर्रक और नए बीज मिलने संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। किसानों से कृषक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का पात्रता के आधार पर लाभ लेने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने बैंकों द्वारा किसानों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा और ब्याज प्रतिशत के मुद्दे पर मुरादाबाद जिला प्रशासन की सराहना की।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह और संचालन पुष्पेंद्र सिंह ने किया। बैठक में मनोज सिंह, भूरे सिंह, अमित कुमार, विशाल यादव, श्रीपाल यादव, राजू सिंह, जीतपाल सिंह, राजीव सिंह आदि किसान संघ पदाधिकारियों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed