फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws

Bharat Jodo Nyay Yatra: केंद्र व राज्य सरकार पर हमलावर रहे राहुल-प्रियंका, मुरादाबाद में युवाओं से किया संवाद

Sat, 24 Feb 2024 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 06:27 PM IST
सार

मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर रहे। दोनों ने युवाओं को जुड़ने की कोशिश की। बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई समेत अन्य मुद्दों को जनता के सामने रखा। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने ससुराल वालो क्या हाल है पूछ दिल जोड़ने की कोशिश की। इसके बाद कहा कि आपसे दो साल बाद मुलाकात हो रही है। बीते इन वर्षों में यहां कुछ नहीं बदला। जब दो साल पहले जनसभा हुई तब विधानसभा चुनाव होने वाला था। तब आप लोगों ने योगी जी को जिताया। आपकी जो समस्याएं थी वह वैसी ही हैं। युवा सुबह-सुबह उठकर दौड़ लगाते हैं। परीक्षा की तैयारी करते हैं। ट्यूशन पढ़ते हैं। परीक्षा देते हैं और उन्हें पता चलता कि पेपर तो पहले ही लीक हो गया। युवाओं की पांच साल की मेहनत पर पल भर में पानी फेर दिया जाता है। पेपर लीक का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

महंगाई से जनता बेहाल है। किसान सड़कों पर है, लेकिन सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है।  मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे से संभल चौराहे तक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने के बाद प्रियंका गांधी ने खुली जीप में माइक हाथ में लिया और उन्होंने कहा ससुराल आकर खुश हूं। ससुराल वालों दो साल पहले यहां आई थी। याद है बड़ी मीटिंग हुई थी। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि तब से आज तक कुछ बदला है। उस समय विधानसभा चुनाव थे। आपने ने भाजपा को जिताया योगी जी को जिताया। दो साल और उनको मौका मिला है। आपकी असली समस्या महंगाई और बेरोजगारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाखों युवाओं ने यूपी पुलिस के सिपाही पद पर भर्ती होने के लिए इम्तिहान दिया है। इसका मतलब है कि यूपी के लगभग हर गांव में से चार या पांच नौजवानों ने परीक्षा दी थी। एक आशा थी कि कुछ मिल रहा है, लेकिन कुछ नहीं मिला। यहां पीतल के कारखाने हैं। बड़े-बड़े पीतल के कारोबार हैं। क्या आपकी तरक्की हुई। जितनी भी मदद आपको सरकार से मिली थी वो भी बंद हो गई है। ऊपर से जीएसटी भी आप पर लगा दिया गया। दो साल से किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस पार्टी के पास योजनाएं हैं।

 

विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आप सब अपने ही अनुभव से इसको समझते हैं। आज आपके बीच आकर मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि जो भी वोट डालने जा रहे हैं, बड़ी-बड़ी बातों पर मत डालो जो ऊपरी दिखावा है। तुम्हारा जीवन है, तुम्हारा अनुभव है, उसे समझ ही वोट करें। सोचिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में चार किलोमीटर क्यों चले। इस देश को एक रखने के लिए, ताकि सब एकजुट हो जाओ। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा में न्याय शब्द क्यों जोड़ा गया है। न्याय शब्द इसलिए जोड़ा है, क्योंकि आज यहां के नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। आज देश की महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों के कर्ज माफ नहीं होते। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के होते हैं। 

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस देश में 50 प्रतिशत पिछड़े हैं, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं, 15 प्रतिशत दलित हैं और 8 प्रतिशत आदिवासी हैं। बावजूद इस 88 प्रतिशत जनता की भागीदारी कहीं नहीं है। तो फिर सबका हिंदुस्तान कैसे हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि बड़े अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों, बड़ी कंपनियों के मालिकों की सूची में इनमें से किसी की हिस्सेदारी नहीं है। आप देखो कि देश के बड़े एयरपोर्ट किसके पास हैं, बड़े बंदरगाह किसके पास हैं।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

रोज यह सवाल पूछो कि 88 प्रतिशत जनता की भागीदारी कितनी है। मनरेगा की सूची निकालिए, वहां इस 88 प्रतिशत जनता का नाम मिलेगा। राहुल ने कहा कि यदि अपनी भागीदारी चाहते हो तो पहला कदम जाति जनगणना है। इससे आपको पता चलेगा कि हम कहां हैं और कितनी संख्या में हैं। राहुल ने कहा कि मैं देश को जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर चला। यात्रा के बीच से ही नारा निकला कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

मेरा मकसद भाई को भाई से गले मिलाना है। याद रखिए देशभक्त देश को जोड़ते हैं, तोड़ते नहीं हैं। नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता, यह मोहब्बत से कटती है। मैं जानता हूं कि आप सब के दिल में मोहब्बत भरी हुई है। आप सबसे कहो कि हम नफरत नहीं होने देंगे, मोहब्बत करेंगे।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब दस सराय पुल से करूला की ओर बढ़ी तो कई बच्चे घरों की छत पर खड़े होकर राहुल की ओर हाथ हिलाकर इशारा कर रहे थे। राहुल ने बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को हाथ चूमकर स्नेह का इशारा किया। बच्चों ने अपने माता-पिता के मोबाइल में इस दृश्य को कैद कर लिया। इसके अलावा कुछ युवाओं की यूपीपी पेपर लीक लिखी तख्तियां अपने हाथों में लेकर प्रदर्शित कीं।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस देश में 50 प्रतिशत पिछड़े हैं, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं, 15 प्रतिशत दलित हैं और 8 प्रतिशत आदिवासी हैं। इसके बावजूद इस 88 प्रतिशत जनता की भागीदारी कहीं नहीं है। तो फिर सबका हिंदुस्तान कैसे हुआ।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कहा कि बड़े अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों, बड़ी कंपनियों के मालिकों की सूची में इनमें से किसी की हिस्सेदारी नहीं है। आप देखो कि देश के बड़े एयरपोर्ट किसके पास हैं, बड़े बंदरगाह किसके पास हैं। रोज यह सवाल पूछो कि 88 प्रतिशत जनता की भागीदारी कितनी है। 

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के बुलडोजर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार का बुलडोजर गरीबों के घर पर चलता है। छह किसानों को जीप के नीचे कुचलने, पेपर लीक घोटाला करने वालों के घरों पर बुलडोजर चला क्या। जिसने महिलाओं के साथ अत्याचार किया, उनके घरों पर बुलडोजर चला क्या। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की बड़ी-बड़ी बातें दिखावे के लिए हैं।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बड़े-बड़े इश्तेहार विकास की जो तस्वीर दिखाते हैं यह बस दिखावे के लिए है। जब तक महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी, परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहेंगे, तब तक तरक्की नहीं हो सकती। महंगाई पर सरकार का घेराव करते हुए प्रियंका ने कहा कि बाजार जाते हो तो सब्जी खरीद पाते हो क्या...। पिछले सालों में गन्ने का दाम सिर्फ सात रुपये बढ़ा है, किसान को कुछ नहीं मिल रहा है। जो आम जनता बाजार से सब्जियां खरीदती है, वो महंगी होती जा रही हैं।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

चौराहे पर डेमो कर बताया कैसे ध्यान भटकाते हैं पीएम

संभल चौराहे पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आयुष कौशिक नामक युवक को बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और डेमो कर ध्यान भटकाने का उदाहरण पेश किया। बताया कि प्रधानमंत्री जनता से कहते हैं कि भाइयों-बहनों इधर देखो, उधर देखो, ऊपर देखो, नीचे देखो। इस प्रकार जनता का ध्यान भटक जाता है।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान - फोटो : अमर उजाला

इस बीच अदाणी और अंबानी पीछे से जेब काटते हैं। तीसरा व्यक्ति अमित शाह डंडा लेकर घूमते रहता है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डंडा आपके ऊपर पड़ता है। यह भाजपा का सिस्टम है। एक व्यक्ति बाॅलीवुड की बात करता है। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक की बात करता है। पीछे से अदाणी जेब काटकर चला जाता है।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे लूटा जाता है धन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यहां एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से और भाषा के नाम पर लड़ाया जाता है। देश का धन 24 घंटे लूटा जाता है। हिंदुस्तान के बड़े -बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर किसको दिए जाते हैं। हिमाचल का सेब और एयरपोर्ट किसके पास हैं। अग्नि योजना क्यों दी गई। क्योंकि 90 प्रतिशत वालों का रास्ता बंद करना था। सरकार ने सारे धन अदाणी को दिए। जनता को रोज सवाल पूछना है कि कितना धन 90 प्रतिशत के हाथ में है।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मोहब्बत दिखानी है, नफरत नहीं फैलानी है

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चार हजार किमी की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान लोगों ने नारा दिया कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल ली है। जनता का सबसे पहला काम नफरत मिटाने का है। भाई से भाई को गले मिलाने का है। देशभक्त देश को जोड़ता है, तोड़ता नहीं। देश भक्त मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। नफरत के बाजार नहीं चलाते हैं। नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। मोहब्बत दिखानी है, नफरत नहीं फैलने देना है।

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Priyanka attacked central and state government, touched people by calling her in-laws
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करने मुरादाबाद पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अदाणी-अंबानी और अमित शाह पर निशाना साधा। कहा कि एक ध्यान भटकाता है, दूसरा जेब काटता है और तीसरा डंडा दिखाता है। भाजपा का यही सिस्टम है। देशभक्त देश को तोड़ने नहींं जोड़ने का काम करते हैं। शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संभल चौराहे पर जनसभा को संबोधित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed