{"_id":"6930a0e2e3ace6720d0577cd","slug":"bhakiyu-tikait-raised-the-issue-of-accidents-caused-by-dumpers-on-the-roads-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111450-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत ने सड़कों पर डंपरों से हो रहे हादसे का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत ने सड़कों पर डंपरों से हो रहे हादसे का उठाया मुद्दा
Thu, 04 Dec 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सड़कों पर तेज रफ्तार डंपरों से लगातार हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एसडीएम को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों की समस्याओं को दूर कराने की भी मांग की।
बुधवार को भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान एकत्र होकर तहसील पहुंचे। वहीं उन्होंने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कांठ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी, रेत, बजरी, बजरफुट भरे डंपर दौड़ रहे हैं। इनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। 30 नवंबर को डंपर की टक्कर से नगर के पट्टीवाला निवासी अर्पित विश्नोई की मौत हो गई थी। किसानों ने तेज रफ्तार दौड़ रहे डंपरों की रफ्तार कम कराने और इन डंपरों में भरे रेत, मिट्टी आदि को त्रिपाल से ढककर ले जाने की मांग की।
उन्होंने दीवान चीनी मिल से गन्ना भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्रों पर प्रति किसान को 21 क्विंटल की पर्ची जारी करवाने, चीनी मिलों से किसानों को कम मूल्य पर मैली दिलाने, हादसे रोकने के लिए गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने, खाद केंद्रों पर किसानों को एनपीके खाद न मिल रही है, इसकी व्यवस्था कराने, सरकारी बीज केंद्रों पर किसानों से पर्याप्त मात्रा में गेहूं उपलब्ध कराने, उपभोक्ताओं के बिजली बिल को समय से उन्हें उपलब्ध कराने, ताकि समय से बिजली हो सकें। नहरों में शीघ्र की पानी की आपूर्ति कराने, कांठ नगर में लगने वाले जाम से निजात के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाने आदि की मांग करते हुए एसडीएम संत दास पंवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं करने पर भाकियू अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, चौधरी दर्शन सिंह, सियाराम विश्नोई, अरविंद विश्नोई जॉनी, हैप्पी विश्नोई, पीयूष चौधरी, सतवीर सिंह मान, महेश कुमार, बलराज सिंह, आदिल अंसारी, अंश ढिल्लो, अनोज कुमार, अनिल कुमार उर्फ अंगद, अजय कुमार, नौबत सिंह आदि भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।