फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Tikait expressed displeasure over power cuts

Moradabad News: बिजली कटाैती पर भाकियू टिकैत ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait expressed displeasure over power cuts
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की चरमराई व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए सुधार की चेतावनी दी गई है। किसानों का कहना था कि पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने की वजह से फसलें सूखने लगी हैं। पंचायत में वेव इंडस्ट्रीज पर बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की पंचायत शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष सौवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को जमकर बिजली कटौती की जा रही है। अघोषित कटौती से बिजली आपूर्ति से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्हाेंने शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति कराने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने वेव इंडस्ट्रीज पर बीते सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की। पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक द्वारा केसीसी बनाने पर किसानों से अवैध वसूली का आरोप पंचायत में लगाया गया। बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि समय पर बगैर वसूली के केसीसी नहीं बनाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक सिंह, राहुल यादव, जयपाल सिंह, बोबी चाहल, गुरवचन सिंह, जसवंत सिंह, वचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed