{"_id":"682f7f3a38e0825e0302687c","slug":"bhakiyu-raised-the-issue-of-increasing-leopard-attacks-in-thakurdwara-area-demanded-action-from-dm-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109050-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते हमलों का मामला उठाया, डीएम से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते हमलों का मामला उठाया, डीएम से की कार्रवाई की मांग
Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों और हमलों का मामला प्रमुखता से उठाया गया।
यूनियन ने डीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए को पकड़ने की मांग की। जिस पर डीएम ने यूनियन कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया मासिक पंचायत यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र करने, विद्युत बिलों में गड़बड़ी को ठीक कराने, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को उठाया गया। बाद में कार्यकर्ता अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर दम से मिले उन्हें ज्ञापन लेकर समस्याओं का समाधान शीघ्र करने की मांग की। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। कभी भी तेंदुए किसी भी गांव में आकर हमला बोल देते हैं। उनके हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन देने वालों में डॉ नो सिंह ढिल्लों, डॉ चरन सिंह, ऋषि पाल सिंह, हरीराज सिंह, राजेंद्र सिंह सुमित, रोहित आदि मौजूद रहे।