{"_id":"6813c22e5e5cfbd51205af3f","slug":"bhakiyu-protested-against-the-non-functioning-of-tehsil-feeders-kanth-news-c-277-1-smbd1007-108324-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तहसील फीडरों के सुचारू नहीं होने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तहसील फीडरों के सुचारू नहीं होने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बृहस्पतिवार को तहसील में पंचायत की गई। जिसमें किसानों ने कृषि फीडरों की बिजली आपूर्ति को लेकर नाराजगी जाहिर की। एसडीएम की मौजूदगी में भाकियू ने बिजली अधिकारियों से बात कर कृषि फीडरों को संचालित कराने के लिए कहा।
पंचायत के दौरान भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि वायदे के मुताबिक कृषि फीडरों की बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति सुचारू होनी थी, लेकिन लाइनों के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होने से किसानों को परेशानी हो रही है। बिजली न होने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसलें सूख रही हैं। जिस पर एसडीएम संत दास पंवार ने एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी और जेई संजय शर्मा को बलाया। किसानों की बिजली अधिकारियों से वार्ता हुई, जिसमें शीघ्र की कृषि फीडरों के संचालित होने का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद किसानों ने आंधी से हुए नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने, मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा देने, आंधी में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरूस्त कराने, कृषि फीडरों को संचालित कराने, नहरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी दिलाने, गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने, नगर से निकलने वाले पानी से खराब हो रहीं फसलों का मुआवजा और इस पानी का निस्तारण कराने, तहसील मुख्यालय पर मृदा परीक्षण केंद्र खुलवाने, बिजली घरों पर आपूर्ति सप्लाई का समय चस्पा कराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। जल्द ही समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी और तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, बलराज सिंह, सतपाल सिंह, रामकला सिंह, महीपाल सिंह, अंश चौधरी, सलीम अहमद, कृत्यपाल सिंह, ओमराज सिंह, अजय कुमार, सुरजीत सिंह, सुरेद्र सिंह, भविष्य विश्नोई, लविश चौधरी, प्रिंस चौधरी आदि रहे।