फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu demands solution to electricity problems

Moradabad News: भाकियू ने बिजली की समस्याओं के समाधान की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demands solution to electricity problems
मुरादाबाद। भाकियू टिकैत के पश्चिमी यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली की समस्याओं को दूर कराने की मांग की। आरोप लगाया कि विद्युत विभाग दिन के समय बिजली सप्लाई नहीं कर रहा है। किसान नेताओं के अनुसार डीएम ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने बताया कि 2023 में प्रदेश सरकार ने ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट दी थी। अभी किसानों पर लाखों रुपये बकाया है, पर एकमुश्त देने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे लोगों की छूट कम कर बिजली बिल लेना उचित होगा। विद्युत विभाग कनेक्शन काटने से पहले चेतावनी नोटिस जारकरे। मार्च तक किसी का कनेक्शन काटना व्यावहारिक नहीं होगा। सरकारी पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ताओं की समस्या का सक्षम अधिकारी निस्तारण कराएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा समस्याएं दूर हो सकें। गेहूं सिचाई के लिए ट्यूबवेल की बिजली दिन में सप्लाई के बजाय भीकनपुर से रात में हो रही है। इस कारण किसानों परेशान हैं।
विज्ञापन

00000000
गन्ना को लेकर शुगर मिल गंभीर नहीं
किसानों ने मांग की कि गन्ना चीनी मिलों का पर्ची इंडेंट प्रतिदिन बढ़ाया जाना चाहिए। दीवान शुगर मिल की पर्ची इंडेंट एक सप्ताह में सिर्फ 3 कॉलम कटी है। अभी किसानों की पेड़ी खेतों में है। काठ तहसील में मृदा परीक्षण केंद्र को शीघ्र शुरू किया जाए। तहसील काठ में पशु विभाग के डॉक्टर नहीं होने के कारण लगभग आठ वर्षों से अस्पताल खाली है। गांव में जल शक्ति मिशन के तहत टंकी निर्माणाधीन है। गांव के गलियारे, खराब रास्तों का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। नगर बस सेवा मुरादाबाद से छजलैट और छजलैट से दलपतपुर कुछ समय चलाई जानी चाहिए। इस दौरान लवी चौहान, अजय कुमार, चौधरी संजीत सिंह आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed