फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhaisod power station besieged in protest against power cuts.

Moradabad News: बिजली कटौती के विरोध पर भैसोड़ बिजलीघर का किया घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bhaisod power station besieged in protest against power cuts.
कुंदरकी। रात में बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार की शाम सात बजे ग्रामीणों ने भैसोड़ बिजलीघर को घेराव किया। एसएसओ से ग्रामीणों की बहस तक हो गई। जेई से वार्ता हुई तो ग्रामीण शांत होकर अपने घरों को लौट गए। ग्रामीणों का कहना था कि अगर समाधान नहीं हुआ तो, वह विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन

भैसोड़ के ग्राम प्रशासक प्रेमपाल सैनी, पूर्व प्रधान राजीव सिंह, राजबहादुर सिंह, राजवीर सिंह, रनवीर सिंह, शिवम सागर, अमित चौधरी, बिश्म्बर सिंह, सुरेश कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 132 केवी बिजली और 33 केवी बिजलीघर स्थित हैं। गांव में दो-दो बिजलीघर होने पर भैसोड़ के ग्रामीणों को बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। रात में कई बार कटौती की जा रही है, जबकि यह विद्युत कटौती दिन में भी की जा सकती है। गर्मी से महिलाएं और बच्चे परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि रात में बिजली कटौती से राहत नहीं दिलाई गई तो एसडीओ विद्युत से मिलकर समस्या को उठाएंगे। वहीं अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि रोस्टिंग का आदेश ट्रांसमिशन से आता है। इसका पालन किया जाता है, जबकि रोस्टिंग से हमारे हाथ में नहीं है। यह मामला उच्च अधिकारियों के स्तर का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed