{"_id":"b060ce81e0609e05d34649dfb798181a","slug":"before-murder-student-was-raped-by-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने ही की थी बलात्कार के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने ही की थी बलात्कार के बाद हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
सप्ताहभर पहले कांठ थाना क्षेत्र में बिजनौर बार्डर पर स्थित पहाड़मऊ गांव में हाईस्कूल की छात्रा की हत्या नामजद अभियुक्तों में से ही एक ने की थी। छात्रा का उसके साथ अफेयर था। लेकिन दोनों के एक ही गोत्र से होने के कारण परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया था। जिसके बाद छात्रा की दोस्ती एक दूसरे युवक से हो गई थी।
इस पर नाराज युवक ने मिलने के बहाने उसे ईख में बुलाया, पहले बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर मार डाला। युवक ने हत्या करना कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस नेे उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। कांठ थाना क्षेत्र के गांव मिलक पहाड़मऊ में 26 सितंबर को एक छात्रा की लाश ईख में अर्द्धनग्न हालत में पड़ी मिली थी। हत्यारे ने छात्रा की सलवार और दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर उसे मार डाला।
परिजनों ने इस मामले में पहाड़मऊ से महज आधा किमी की दूरी पर स्थित बिजनौर जिले के गांव हामानंगली निवासी अमरदीप पुत्र रोहिताश सिंह तथा ललित पुत्र राजपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई थी। दरअसल छात्रा और आरोपियों के घरों में महज दो सौ मीटर का फासला है और परिजनों का कहना था कि घटना के वक्त आरोपी मौके पर देखे गए थे।
विज्ञापन
एसपी देहात प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अमरदीप को गिरफ्तार करके पुलिस ने पूछताछ की तो उसने छात्रा की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने हत्या से पहले छात्रा के साथ बलात्कार करने की बात भी कबूल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि घटना वाले दिन छात्रा अमरदीप के बुलाने पर ही ईख में गई थी।