फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Before distribution e-rickshaw become scrap

खड़े खड़े कबाड़ बन रहे ई-रिक्शा 

Tue, 26 Jul 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
Before distribution  e-rickshaw  become scrap
लापरवाही - फोटो : अमर उजाला
 गरीबाें को रोजगार देने के उद्देश्य से खरीदे गए ई रिक्शा वितरण के इंतजार में सर्किट हाउस में खडे़ हुए हैं। कभी मंत्री जी का समय नहीं मिल पाने के कारण तो कभी पात्र चयन में धांधली की शिकायत के बहाने इनका वितरण नहीं हुआ। फिर चुनाव आचार संहिता ने लाभार्थियों का इंतजार और बढ़ाया ही साथ ही ई रिक्शा की दुर्गत भी बनवा दी। सर्किट हाउस में खड़े ई रिक्शा कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नगरी रोजगार और गरीब उन्मूलन योजना के तहत मुरादाबाद में 533 लोगाें को ई रिक्शा का वितरण होना है। इसमें मुरादाबाद नगर, बिलारी, कांठ आदि नगरीय क्षेत्र के लाभार्थी भी शामिल हैं। वितरण के लिए ई रिक्शा खरीदकर महीनों पहले ही सर्किट हाउस में खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन


इन रिक्शों का वितरण नगर विकास मंत्री आजम खान को करना है। कई बार मंत्री जी के आकर वितरण करने की घोषणा हुई। लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से कार्यक्रम टलता रहा। एक बार कार्यक्रम तय हो गया और मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही मंत्रीजी को लाभार्थी सूची में धांधली की शिकायत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पहले सूची दुरुस्त करने का आदेश कर दिया। इसी दौरान नगर निगम महापौर उप चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। महीनों से खड़े खड़े रिक्शा देखभाल के अभाव में कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। किसी की लाइट निकाल ली गई तो किसी विंड स्क्रीन तो किसी बैटरी तो किसी से कुछ सामान गायब है।


एक रिक्शे की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई जा रही है। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के सरकारी खजाने से खरीदे गए ई रिक्शा कबाड़ होते जा रहे हैं और किसी को इसकी फिक्र नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed