फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   become friend a girl on social media man misdeed with her in moradabad accused arrested

धोखा: सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल  

Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और मुरादाबाद मिलने के लिए बुला लिया था। 19 दिसंबर को आरोपी आदिल ने उसे मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान में अपने रिश्तेदार के घर ले गया। आरोप है यहां आरोपी आदिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
become friend a girl on social media man misdeed with her in moradabad accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद निवासी एक युवती ने संभल के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि फेसबुक के जरिये आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया और यहां अपने एक रिश्तेदार के घर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। मुगलपुरा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद जनपद के मंसूरी थानाक्षेत्र निवासी युवती मुगलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिये संभल के चमन सराय निवासी आदिल से उसकी दोस्ती की गई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और मुरादाबाद मिलने के लिए बुला लिया था। 19 दिसंबर को आरोपी आदिल ने उसे मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान में अपने रिश्तेदार के घर ले गया। आरोप है यहां आरोपी आदिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर 21 दिसंबर को पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। इस मामले में गुरुवार को एसआई दिनेश कुमार शर्मा की टीम ने आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed