फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   beating with belt in padmavat express Case registered against unknown people in GRP police station

ट्रेन में कारोबारी की पिटाई: आसिम बोले- मुझे बेल्ट से पीटा, कपड़े फाड़ दे दिया धक्का; धार्मिक नारे भी लगवाए

Sat, 14 Jan 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

कारोबारी का कहना है कि व नग्न अवस्था में पड़े थे तो उनके एक परिचित ने उन्हें पहचान लिया और अपने कपड़े दिए। इसके बाद वह अपने घर पहुंचे और परिवार को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
beating with belt in padmavat express Case registered against unknown people in GRP police station
पीड़िता आसिम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में पीतल कारोबारी आसिम हुसैन को बेल्टों से पीटकर धार्मिक नारे लगवाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुरादाबाद जीआरपी थाने में कारोबारी की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे और लूटपाट समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

कटघर के पीरजादा निवासी आसिम हुसैन ने बताया कि गुरुवार रात वह दिल्ली से मुरादाबाद के लिए पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुए थे। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची थी। इसी दौरान आठ-दस युवक बोगी में घुस आए। उन्होंने आसिम हुसैन को घेर लिया और धक्का मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने बेल्टों से आसिम की पिटाई की और कपड़े भी फाड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान उनकी दाढ़ी खींची और जबरन धार्मिक नारे लगवाए। हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनसे 22 सौ रुपये भी छीन लिए। मुरादाबाद आउटर पर उन्हें धक्का मारकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। 

विज्ञापन

कारोबारी का कहना है कि व नग्न अवस्था में पड़े थे तो उनके एक परिचित ने उन्हें पहचान लिया और अपने कपड़े दिए। इसके बाद वह अपने घर पहुंचे और परिवार को आपबीती सुनाई। उनके साथ हुई मारपीट का कुछ अन्य यात्रियों ने वीडियो बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि आसिम की तहरीर पर आईपीसी की धारा 147(बलवा), 323 (मारपीट), 392 (लूट) और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) में केस दर्ज किया गया है। केस की विवेचना शुरू कर दी गई है। अब तक की जांच में दाढ़ी खींचने और नारे लगवाने की पुष्टि नहीं हुई है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने किया ट्वीट, भाजपा का दोहरा चरित्र आया सामने
कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्रेन में कारोबारी के साथ हुई मारपीट के मामले में ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तंज कसते हुए लिखा है कि उन्होंने एक दिन पहले ही कहा था कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन ट्रेन में हुई घटना से भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने इस घटना को दयनीय बताया है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों का वीडियो सामने आया है। इमरान प्रतापगढ़ी के इस ट्वीट पर जीआरपी मुरादाबाद ने लिखा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

डीजीपी कार्यालय से मांगी गई घटना की रिपोर्ट
ट्रेन में कारोबारी के साथ मारपीट के मामले में जीआरपी अफसरों से डीजीपी कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई। जिसमें अफसरों ने घटना के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ ही अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर डीजीपी कार्यालय को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed