फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Beaten for complaining about illegal occupation of government land

Moradabad News: आज शान से लहराएगा तिरंगा, गूजेंगे देशभक्ति के तराने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Beaten for complaining about illegal occupation of government land
मुरादाबाद। जिलेभर में गणतंत्र दिवस का उल्लास छाया है। सरकारी इमारतों के साथ चाैक-चाैराहे तिरंगा रोशनी के साथ रंग-बिरंगी लाइटों से नहाए हुए हैं। शनिवार को देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को ध्वजारोहण होगा और इमारतों पर शान से तिरंगा लहराएगा और देशभक्ति के गीत गूजेंगे।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश का दिन है। इसके बावजूद स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह दिखा। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के लिए अभ्यास किया गया। कई जगह परिसर को सजाने का काम किया गया। वहीं बाजार में भी देशभक्ति का रंग छाया रहा। तिरंगे के अलावा हेयरबैंड, गुब्बारे, ब्रेसलेट, बैज आदि की खरीदारी की गई। लोगों ने कार व दोपहिया वाहनों पर लगाने के लिए भी तिरंगा खरीदे।
विज्ञापन

शाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन, कलक्ट्रेट, नगर निगम, पीलीकोठी चौराहा, रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख स्थानों और कार्यालयों की सजावट की गई। निजी संस्थाओं की सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही। रविवार सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण के कार्यक्रम शुरू होंगे। सुबह पुलिस लाइन में परेड होगी। इसके मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह होंगे। इस दौरान पिछले वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कलक्ट्रेट, नगर निगम कार्यालय आदि में भी ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article