फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Battery inverter trader commits suicide by shooting himself with his licensed pistol

Moradabad News: बैटरी इन्वर्टर व्यापारी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Battery inverter trader commits suicide by shooting himself with his licensed pistol
ठाकुरद्वारा(रामपुर)। नगर में बुधवार की देरशाम इनवर्टर बैटरी व्यापारी ने अपनी दुकान में लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। आत्महत्या का कारण पैसे के लेनदेन का तनाव बताया जाता है। नगर के मोहल्ला बुध बाजार वार्ड-9 निवासी शुगर मिल के रिटायर्ड सुपरवाइजर भजन सिंह का इकलौता बेटा अंकित चौहान (35) रतूपुरा रोड पर स्थित मंडी समिति के सामने यशी एंटरप्राइजेज के नाम से बैटरी इन्वर्टर की दुकान करता था। परिवार के साथ वह मोहल्ला बुध बाजार स्थित आवास पर ही रहता था। उसने देर शाम दुकान में ही अपने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी जिस पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल और सीओ आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना अंकित के घर पर दी। पुलिस ने अंकित चौहान के माता-पिता से और पत्नी से घटना के बारे में जानकारी करने की कोशिश की तो वह स्पष्ट नहीं बता सके। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को बरामद कर लिया। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना को जानने का प्रयास किया लेकिन सीसीटीवी नहीं खुल सका। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने घटना की हर एंगल से जांच की। भजन सिंह ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके बेटे ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed