फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Basmati does not meet export standards due to indiscriminate use of pesticides

अंधाधुंध कीटनाशकों के प्रयोग से निर्यात के मानकों पर खरी नहीं उतरती बासमती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Basmati does not meet export standards due to indiscriminate use of pesticides
मुरादाबाद। बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कृषि गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि जरूरत से ज्यादा कीटनाशक और यूरिया के इस्तेमाल की वजह से बासमती निर्यात के मानकों पर खरी नहीं उतर पाती। किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित मात्रा में इनका प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

पंचायत भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी में पूर्व निदेशक सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मोदीपुरम डॉ. एसके सचान ने बताया कि अपनी फसल में सीमित मात्रा में ही कृषि रसायनों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

वैज्ञानिक अनुपम दीक्षित ने बताया कि विदेशों में पिछले 10 से 15 वर्षों में बासमती धान की मांग अधिक हुई है। हरियाणा और वेस्ट यूपी में इसकी अच्छी खेती होती है, लेकिन अज्ञानता के कारण किसान उसमें बहुत अधिक कीटनाशक और उर्वरक का अधिक प्रयोग करने की वजह से खेत के लाभदायक कीट भी मर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को कार्यशाला में बताई गई विधि और तकनीकों के माध्यम से बासमती की खेत करने की सलाह दी। कृषि निदेशक जेपी चौधरी, उप कृषि निदेशक मुरादाबाद सीएल यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. तेज शर्मा, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed