फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   basic education teachers online counsiling in moradabad

शिक्षकों की हुई घर वापसी, 263 को आवंटित हुए स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
basic education teachers online counsiling in moradabad
मुरादाबाद। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को अंतर्जनपदीय तबादले के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को आनलाइन स्कूल आवंटित किए। शनिवार को 220 महिलाओं और 43 शिक्षकों को स्कूल आवंटित हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि रविवार को जूनियर विद्यालयों के सहायक शिक्षक और प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की ऑनलाइन काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय तबादला प्रक्रिया में मुरादाबाद से करीब 125 शिक्षक दूसरे जनपदों में गए हैं, जबकि 263 शिक्षकों को स्कूल आवंटित हुए हैं। सबसे ज्यादा शिक्षक डिलारी ब्लॉक में करीब 45 और सबसे कम मुरादाबाद ब्लॉक में करीब 15 शिक्षक आए हैं। सुबह दस बजे लखनऊ एनआईसी द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई विद्यालयों में रिक्तियां और वरीयता अनुसार अध्यापकों की सूची से आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई। शिक्षकों के नाम की सूची हॉल से बाहर भी चस्पा की गई थी। कांउसिंलिग हॉल में 20-20 शिक्षकों को क्रमवार बुलाया जा रहा था, जबकि परिसर में शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए दूर-दूर कुर्सियां बिछाई गई थीं। पोर्टल पर मुरादाबाद के आठ ब्लॉक के 152 स्कूल खुले थे। इसमें पांच दिव्यांग पुरुष शिक्षकों ने भी काउंसिलिंग कराई है। करीब 50 शिक्षक शनिवार को उपस्थित नहीं हुए। शाम साढ़े सात बजे तक काउंसलिंग प्रक्रिया चली। इस दौरान डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता वेदराम, अजय विक्रम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश, अरुण कुमार, गिरिराज सिंह, नगेंद्र कुमार, जिला समन्वयक रजत भटनागर, अमित कुमार सिंह, तेज पाल सिंह, पटल सहायक ललित, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed