फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Barua Hospital had also prepared fake ultrasound reports

Moradabad News: बरुआ अस्पताल ने मरीजों की फर्जी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी की थी तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Barua Hospital had also prepared fake ultrasound reports
मुरादाबाद। पाकबड़ा स्थित मिशन अस्पताल व खुशहालपुर स्थित बरुआ अस्पताल के आयुष्मान योजना के तहत सरकार को फर्जी बिल भेजने की जांच चल रही है। इस जांच में परत दर परत खुलासे हो रहे हैं। अब तक की जांच में पाया गया कि जिन मरीजों का मोबाइल नंबर अस्पतालों ने विवरण में दिया है। वे कभी भर्ती ही नहीं रहे, जो भर्ती हुए उनकी सर्जरी नहीं हुई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बरुआ अस्पताल ने तो मरीजों की फर्जी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी तैयार कराई थीं। जिससे जांच के दौरान यह शक न हो कि सर्जरी का आधार क्या था। फर्जी रिपोर्ट में बिलारी रोड स्थित एक लैब का नाम दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि ऐसी कोई लैब मुरादाबाद में नहीं है। इसके अलावा एआई से एडिटिंग कर बनाए गए सर्जरी के दौरान के फर्जी फोटो भी मिले हैं। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह इस मामले में गहनता से जांच कर रहे हैं। मिशन अस्पताल की 300 फाइलों व बरुआ अस्पताल की करीब 30 फाइलों को खंगाला जा रहा है। दोनों अस्पतालों की आयुष्मान आईडी व पासवर्ड के जरिये भी जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि दोनों अस्पतालों की आयुष्मान सेवाएं सांची द्वारा पहले ही निलंबित की जा चुकी हैं। सीएमओ स्तर से जांच पूरी होने के बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बरुआ अस्पताल ने करीब 18 केस फर्जी बनाए थे। जबकि मिशन अस्पताल के केसों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


- दोनों अस्पतालों के मामले में जांच काफी हद तक पूरी हो चुकी है। सभी फाइलें बारीकी से चेक की जा रही हैं। मरीजों से फोन पर बात की गई है। सोमवार तक इन मामलों की जांच पूरी हो जाएगी। इसके बाद सारी जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed