फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar elections: Potential candidates sit on dharna, voting will be held on July 22

बार चुनाव: धरने पर बैठे संभावित प्रत्याशी, 22 जुलाई को ही होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Potential candidates sit on dharna, voting will be held on July 22
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में मतदान निर्धारित तारीख 22 जुलाई को ही होंगे। चुनाव टाले जाने की संभावना के बीच प्रत्याशी और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को बार सभागार में धरने पर बैठ गए। इसके बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और सदस्यों ने बैठक कर एलान किया कि चुनाव नहीं टाले जाएंगे। इसके बाद संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी ने पहले ही दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक की घोषणा कर दी थी। संभावित प्रत्याशी भी सामने आए और उन्होंने जोर शोर से प्रचार भी शुरू कर दिया था लेकिन इसी बीच बुधवार को बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष की ओर से एक पत्र एल्डर्स कमेटी को भेज दिया। दावा किया गया है दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के चुनाव तीन सप्ताह में घोषित किया जाए। इसके लिए एल्डर्स कमेटी ने अंतिम फैसला लेने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक बुला ली जिसमें एल्डर्स कमेटी के सदस्य और चुनाव कमेटी को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

बार के चुनाव टल सकते हैं कि इसकी भनक लगते ही संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक भड़क गए। उन्होंने बार सभागार में धरना दे दिया। बैठक के बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामाशंकर, सदस्य सुधीर गुप्ता, विनोद गुप्ता व अन्य सदस्यों ने एलान किया कि चुनाव अपने पूर्व निर्धारित तारीखों पर ही होंगे। 22 जुलाई को मतदान होगा और 23 जुलाई को परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की घोषणा होते ही संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बार काउंसिल को भेजा जवाब
मुरादाबाद। एल्डर्स कमेटी के सदस्य सुधीर गुप्ता ने बताया कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को मेल, डाक और फोन के जरिए जवाब भेज दिया गया है जिसमें बताया गया कि वह चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चुनाव 22 जुलाई को ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed