फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bar Council: Polling will be held in Moradabad on January 27 and 28

बार कौंसिल: मुरादाबाद में 27 व 28 जनवरी होंगे मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bar Council: Polling will be held in Moradabad on January 27 and 28
प्रयागराज/मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के लिए चुनाव का बिगुल फूंक गया है। 16 जनवरी से चार चरणों में होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 से 19 नवंबर तक चलेगी। प्रत्याशियों को नामांकन शुल्क के रूप में डेढ़ लाख रुपये अदा करने होंगे। अमरोहा में पहले, मुरादाबाद में तीसरे और संभल व रामपुर में चौथे चरण में मतदान होंगे। बार कौंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ला ने बताया कि इस बार 25 सदस्य चुने जाएंगे। इनमें से 12 के पास कम से कम 10 वर्ष की वकालत का अनुभव अनिवार्य है। मतदान संबंधित जनपद मुख्यालय व जिले के आउटलाइंग मुंसिफ कोर्ट में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन




चुनाव कार्यक्रम

नामांकन 14 से 19 नवंबर तक महर्षि दयानंद मार्ग, प्रयागराज स्थित बार कौंसिल के कार्यालय में शाम पांच बजे तक होगा। प्रत्येक प्रत्याशी को 1.50 लाख रुपये नकद या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद के नाम जमा करने होंगे। नामांकन केवल निर्धारित प्रपत्र पर ही मान्य होगा जो बार कौंसिल कार्यालय से 10 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्याशी को मतदाता सूची की प्रति खरीद कर उसकी रसीद नामांकन के साथ संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन



जांच की तिथि व समय

नामांकन पत्रों की जांच 20 व 21 नवंबर को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक की जाएगी।नाम वापसी

प्रत्याशी 26 नवंबर शाम पांच बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
अंतिम सूची
प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 नवंबर शाम पांच बजे किया जाएगा।

मतगणना
सभी जिलों की मतपेटियां तीन फरवरी तक बार कौंसिल कार्यालय प्रयागराज को सौंप दी जाएंगी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित तारीख पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतगणना खत्म होने तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00



चार चरणों में होगा मतदान

पहला चरण: 16 व 17 जनवरी



आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट।
00

दूसरा चरण: 20 व 21 जनवरी



देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी।


तीसरा चरण: 27 व 28 जनवरीकन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर।

00



चौथा चरण: 30 व 31 जनवरी

पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी।
00
प्रयागराज के अधिवक्ता बार कौंसिल कार्यालय में डालेंगे वोट
प्रयागराज में मतदान महर्षि दयानंद मार्ग स्थित बार कौंसिल में होगा। वहीं, लखनऊ में मतदान इलाहाबाद हाईकोर्ट खंडपीठ के परिसर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed