फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Banks are being negligent in giving loans under CM Yuva Yojana

Moradabad News: सीएम युवा योजना के तहत ऋण देने में लापरवाही बरत रहे बैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Banks are being negligent in giving loans under CM Yuva Yojana
मुरादाबाद। सीएम योजना का लाभ लेने के लिए 3377 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जिसमें से बैंकों ने केवल 759 आवेदकों को ही ऋण दिया। बैंकों की लापरवाही प्रकाश में आने पर डीएम ने बैंकों के कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने मुख्यमंत्री युवा योजना की प्रगति को लेकर विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बीच संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न बैंकों को 3377 ऋण के लिए आवेदन पत्र भेजे गए थे। इसकी तुलना में अभी तक कुल 759 लाभार्थियों को ही ऋण मिला है। योजना के अंतर्गत मात्र दो माह में बैंकों ने 665 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया। वर्ष 2025-26 में पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक तुलनात्मक रूप से प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन

आवेदन पत्रों की स्वीकृति एवं ऋण वितरण में बैंकों की प्रगति अत्यंत धीमी है। डीएम ने इस संबंध में सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं बैठक में मौजूद बैंक प्रतिनिधियों को प्रतिदिन 5 से 6 ऋण के आवेदन स्वीकृत करके वितरण करने के निर्देश दिए। जिन बैंकों में अत्यधिक संख्या में आवेदन निरस्त किए गए हैं, ऐसे बैंकों को निरस्त आवेदन पत्र के संबंध में स्पष्ट कारणों का उल्लेख करते हुए एक सूची उद्योग विभाग को उपलब्ध कराना होगा। योजना के तहत प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। लंबित प्रकरणों और निरस्त किए गए आवेदन पत्रों की स्थिति की नियमित तौर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed