{"_id":"694712129f706c81030ab9f0","slug":"bankki-to-open-11-new-resorts-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-795653-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सहकारी बैंककी खुलेंगी 11 नई शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सहकारी बैंककी खुलेंगी 11 नई शाखाएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला सहकारी बैंक की 99वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शनिवार को बैंक मुख्यालय में हुई। बैंक के अध्यक्ष विजयभान सिंह कहा कि बैंक को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 27.76 करोड़ का लाभ हुआ है। बैंक में आधुनिक बैंकिंग गतिविधि, इंटरनेट बैंकिंग व आईएमपीएस सेवा शुरू कर दी गई है। बैंक के व्यवसाय में वृद्धि के लिए 11 नई शाखाएं खोलने और 31बी-पैक्स गठन की कार्रवाई की जा रही है। बैंक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ शाखा प्रबंधकों एवं नौ समिति के सचिवों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है। सहकारिता में प्रत्येक सदस्य अपने सभी सदस्य साथियों को साथ लेकर चलता है। विशिष्ट अतिथि सहकारिता मुरादाबाद मंडल के संयुक्त आयुक्त व संयुक्त निबंधन वीर विक्रम सिंह ने जिला सहकारी बैंकों को टेक्नोलॉजी में सुधार तथा सदस्यों को बैंक से जोड़ने पर बल दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने सहकारिता से विकास की ओर अग्रसर करने में अहम योगदान पर बल दिया।
00
16563 लाख के बजट पर स्वीकृति
-बैंक के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम सिंह ने बैंक के वर्ष 2025-2026 में प्रस्तावित कार्यकलाप, वर्ष 2024-2025 के बैंक का संतुलन पत्र व ऑडिट रिपोर्ट, वर्ष 2025 से 2028 के लिए 16533 लाख का आय-व्यय के बजट पर स्वीकृति और बैंक का अधिकतम दायित्व को निर्धारित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
00
सहकारी बैंक ने 18 कर्मचारियों को किया सम्मानित
-ओवर ऑल परफारमेंस में मुरादाबाद के शाखा प्रबंधक आशियाना के कोमल मलिक का पहला, कुंदरकी के मानवेंद्र कुमार सिंह का दूसरा और अगवानपुर के सत्येन्द्र नाथ मिश्र का तीसरा स्थान रहा। अमरोहा के शाखा प्रबंधक हसनपुर के रवींद्र नाथ मौर्य का पहला, बछरायूं के निशांत सैनी का दूसरा और रजबपुर के सुधीर कुमार का तीसरा स्थान रहा है। संभल के शाखा प्रबंधक चंदौसी के पंकज कुमार शाही का पहला, बहजोई के दिनेश कुमार का दूसरा और सिरसी के प्रमोद कुमार शर्मा का तीसरा स्थान रहा। वहीं सहकारी ऋणों की वसूली में मुरादाबाद से पैक्स सुरजननगर के मोहम्मद अरशद खान का पहला, पैक्स कुचावली के ज्योती का दूसरा और पैक्स पाकबड़ा के विजय शंकर का तीसरा स्थान रहा। अमरोहा से पैक्स रजबपुर के मोहित कुमार का पहला, पैक्स सलामतपुर के अमित कुमार का दूसरा और पैक्स खालकपुर के किरन देवी का तीसरा स्थान रहा। संभल के पैक्स मियां सराय गर्वी के राम कृपाल शर्मा का पहला, पैक्स दहपा के बागेश शर्मा का दूसरा और पैक्स असमौली के संजय सिंह का तीसरा स्थान रहा।
00
यह लोग रहे मौजूद
- इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, उपसभापति कुलदीप सिंह, बैंक संचालक डॉ. निर्दोष सिंह गंधर्व, बबीता, जगजीत सिंह, राहुल राणा, वेदपाल सिंह, माया, बृजपाल सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।