फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank staff wants transfer

प्रथमा बैंक शाखा के मैनेजर समेत पूरे स्टाफ ने मांगा तबादला

Sun, 25 Dec 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
bank staff wants transfer
transferred - फोटो : demo
प्रथमा बैंक की शाखा जहांगीर पुर के वरिष्ठ प्रबंधक समेत बैंक के अन्य कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक ठाकुरद्वारा के माध्यम से प्रार्थना पत्र बैंक के चेयरमैन को भेजा। उन्होंने सामूहिक अवकाश देने और स्थानांतरण करने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ लोगों ने बैंक में कैश के लिए उनसे मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट बैंक शाखा के अधिकारियों ने देर रात पुलिस में दर्ज कराई थी। भोजपुर थाना क्षेत्र के जहांगीर पुर स्थित प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ ने शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ठाकुरद्वारा को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने प्रथमा बैंक के चेयरमैन से जहांगीर पुर स्थित बैंक शाखा से स्थानांतरण करने और सामूहिक अवकाश देने की मांग उठाई है। कहा कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने बैंक में उनके साथ अभद्रता की और उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र सौंपने वालों में वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक दीपक अग्रवाल, कैशियर सत्यप्रकाश यादव, फील्ड अफसर चंद्र मोहन सिंह, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed