{"_id":"585b7f004f1c1b1e64e3b1c3","slug":"bank-return-old-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर स्टाफ घबराया, स्टेट बैंक ने ‘पुराना धन’ लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर स्टाफ घबराया, स्टेट बैंक ने ‘पुराना धन’ लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद लगातार बदलते नियमों के बीच डाक विभाग के अधिकारी उस समय घबरा गए जब एसबीआई ने डाकविभाग के पुराने नोट लेने से मना कर दिया। बुधवार को जब डाकविभाग कर्मचारी पांच सौ और एक हजार के पुराने लाखों रुपये लेकर गए तो एसबीआई ने लेने से मना कर दिया।
एसबीआई द्वारा पुराने नोट जमा नहीं करने की बात सुनकर डाकविभाग के कर्मचारियों ने विभाग के एसएसपी को फोन पर इसकी सूचना दी। नोट जमा नहीं करने की बात से एसएसपी भी घबरा गए। उन्होंने तुरंत एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक से इस संबंध में बात की और नोट जमा नहीं करने का कारण पूछा।
एसबीआई से उन्हें कहा गया कि नए सर्कुलर जारी हो रहे हैं ऐसे में लाखों की संख्या में पुराने नोट जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में डाकविभाग के सामने समस्या खड़ी हो गई है। डाक विभाग को पैसा एसबीआई से मिलता है और डाक विभाग अपना पैसा वहीं जमा करता है।
विज्ञापन
इसलिए डाक विभाग के पास अधिक कैश रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में डाक विभाग पुराने नोटों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। दोनों कहीं विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डाकविभाग में जमा पुराने नोटों को लेकर अभी कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हुए हैं।