{"_id":"5e385e498ebc3e99ee70f86a","slug":"bank-opened-moradabad-news-mbd3386139186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद खुलीं बैंक, ग्राहक उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद खुलीं बैंक, ग्राहक उमड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देशव्यापी हड़ताल के तीन दिन बाद सोमवार को जिलेभर की बैंक खुलीं। सुबह कामकाज शुरू हुआ, देर शाम तक चला। बैंक खुलने पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों में ग्राहकों की लंबी लाइन देखी गईं। एसबीआई समेत कई बैंकों में ग्राहक आपाधापी और धक्कामुक्की करते दिखे। दिनभर बैंक में रुपये निकासी और जमा करने वालों की भीड़ रही। कुछ लोगों ने अन्य कामकाज भी निपटाया।
बैंक संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार, शनिवार को बैंकों में हड़ताल रही। तीसरे दिन यानी रविवार को साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी थी। तीन दिन तक बैंकों में कामकाज ठप रहा। ग्राहकों को परेशानी हुई। तीन दिन बाद सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहक बैंकों में उमड़ पड़े। जरूरतमंद अपनी जरूरत के हिसाब से रुपये निकालने पहुंच गए। तो कुछ लोग अपनी नकदी जमा करने पहुंचे। कुछ ग्राहक अपने जरूरी कार्य से बैंक पहुंचे। सुबह से ही बैंकों में ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। लाइन में लगे कई लोग झल्ला भी रहे थे। शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा में खासी भीड़ रही। पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कारपोरेशन बैंक, कैनरा बैंक में भी भीड़भाड़ रही।