फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank open today after three days holiday

तीन दिन की छुट्टी के बाद आज खुलेंगे बैंक

Tue, 13 Dec 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
bank open today after three days holiday
एसबीआई का बंद एटीएम - फोटो : Amar ujala
तीन दिनों से कैश के लिए एटीएम दर एटीएम भटक रहे लोगों को आज कुछ राहत मिलेगी। तीन दिन की छुट्टी के बाद आज सभी बैंक खुलेंगे। तीन दिन पहले जब बैंक खुले थे, तो अधिकांश बैंकों और एटीएम मशीनों पर हाथापाई और हंगामा हुआ था। ऐसे में तीन दिनों तक कैशलेस रहने के बाद आज बैंक और एटीएम पर लोेगों की भारी भीड़ टूटेगी।
विज्ञापन


ऐसे में बैंक प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को भीड़ काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। तीन दिनों में महानगर के किसी भी बैंक ने अपने एटीएम में पैसा लोड नहीं किया। पीएनबी के एक एटीएम में कैश था लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण लोग यहां से भी कैश नहीं निकाल पाए थे।
विज्ञापन


अब लोग मंगलवार को बैंक खुलने और एटीएम में पैसा लोड होने का इंतजार कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद से ही बैंकों और एटीएम मशीनों के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह सात बजे से ही लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीन दिनों तक बैंकों की छुट्टी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। लोग पूरी तहर कैशलेस हो गए हैं। एटीएम से दो हजार रुपये निकालने के लिए पिछले तीन दिनों में एटीएम पर कैश लोड होने की अफवाह पर भी लोग लाइनों में खड़े दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed