फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bank manager son took two and a half lakhs from home after writing a letter in moradabad

यूपी : 'पीछा मत करना, जब तक रुपये हैं मैं जिंदा रहूंगा', नोट लिख घर से ढाई लाख ले गया बैंक मैनेजर का बेटा

Fri, 16 Apr 2021 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Apr 2021 11:17 AM IST
सार

रामचंद्र ने बताया कि आयुष ने एक घर में लेटर छोड़ा है। जिसमें आयुष ने लिखा है कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। अगर ढूंढने का प्रयास किया तो उसे पता चल जाएगा। 
 

विज्ञापन
Bank manager son took two and a half lakhs from home after writing a letter in moradabad
आयुष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

'मेरा पीछा मत करना, जब तक रुपये हैं मैं जिंदा रहूंगा' यह लिखकर बैंक मैनेजर का 19 वर्षीय बेटा अलमारी से ढाई लाख रुपये निकालकर घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन


मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस और परिजन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए युवक की तलाश में जुटे हैं। मझोला के खुशहालपुर निवासी रामचंद्र सिंह जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की बिलारी शाखा में प्रबंधक हैं। 
विज्ञापन


रामचंद्र की दो बेटियां, निशा और चित्रा हैं, जबकि दो बेटे निशान सिंह और आयुष सिंह हैं। रामचंद्र सिंह ने बताया कि ग्यारह अप्रैल को वह अपनी पत्नी और बड़े बेटे निशांत के साथ हाथरस में अपनी भांजी को देखने गए थे। दोनों बेटियां और छोटा बेटा आयुष(19) घर में मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारह अप्रैल की सुबह करीब सात बजे दोनों बेटियां जागीं तो आयुष घर में मौजूद नहीं था। इसके अलावा अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी भी गायब थी। रामचंद्र ने बताया कि आयुष ने एक घर में लेटर छोड़ा है। जिसमें आयुष ने लिखा है कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। अगर ढूंढने का प्रयास किया तो उसे पता चल जाएगा।

मेरा पास जब तक रुपये हैं मैं जिंदा रहूंगा'। आयुष सिंह के भाई निशांत का कहना है कि आयुष को ढूंढने में पुलिस की कोई मदद नहीं मिल रही है। वह खुद ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।

मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी का दावा हे कि आयुष ने घर में छोड़े लेटर में लिखा है कि वह घर में घुटन महसूस कर रहा है। वह खुले माहौल में जीना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed