फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bank manager beaten up for collecting loan dues

Moradabad News: कर्ज की बकाया वसूली करने गए बैंक मैनेजर को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bank manager beaten up for collecting loan dues
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर पांच में कर्ज की बकाया वसूली करने गए बैंक मैनेजर के साथ पिता पुत्र ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी योगेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह यूपी ग्रामीण बैंक की पाकबड़ा शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गौसपुर मिलक निवासी हाजी छिद्दा पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद के सेक्टर पांच में रहते हैं। बैंक मैनेजर का दावा है कि हाजी छिद्दा ने बैंक शाखा से 2020 में दस लाख रुपये का संपत्ति लोन लिया था। आरोप है कि हाजी छिद्दा बैंक से लिए गए कर्ज को वापस नहीं कर रहे थे वह लंबे समय से बहुत ज्यादा परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने रिकवरी एजेंट के साथ हाजी छिद्दा के आवास पर वसूली के लिए गए थे। उन्होंने दरवाजे पर आवाज लगाई। घर से हाजी छिद्दा बाहर निकल कर आए। हाजी छिद्दा ने उन्हें देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बाद अंदर से इसका बेटा गुलजार भी आ गया और पिता पुत्र ने उनके साथ मारपीट की। मैनेजर ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पिता पुत्र धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर योगेश का मेडिकल कराया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हाजी छिद्दा और उसके बेटे गुलजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed