फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank closed on 4 pm till 15 may

आज से 15 मई तक बैंकों में 2 बजे तक होगा ग्राहक का कार्य, काम पर आएगा आधा स्टाफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
bank closed on 4 pm till 15 may
मुरादाबाद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब 15 मई तक बैंक केवल दो बजे तक ही ग्राहकों के लिए खुलेंगे। रोस्टर सिस्टम के हिसाब से 50 प्रतिशत कर्मचारी ही बैंक पहुंचकर काम करेंगे। यह व्यवस्था आज से लागू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश बैंकर समिति ने मंगलवार को अपनी नई गाइड लाइन जारी की थी। इसके अनुसार बैंक शाम चार बजे बंद हो जाएंगे। जबकी इससे पहले शाम पांच बजे तक ग्राहकों का कार्य होता था।
विज्ञापन

बैंक में आज से 15 मई तक चार सेवाओं पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। जिसमें पैसे जमा करना, पैसे की निकासी, चेक क्लीयरेंस, आरटीजीएस व एनईएफअी और सरकारी ट्रांजेक्शन शामिल हैं। जबकि अन्य सुविधाएं बैंक प्रबंधक अपने तरीके से लागू कर सकते हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

ऋण स्वीकृति, ऋण वसूली, लॉकर संचालन, नए लॉकर खोलना, नए खाते खोलना, नई पास बुक, नई चेक बुक आदि सेवाओं पर कम ध्यान दिया जाएगा। आज से बैंकों में स्टाफ सिर्फ 50 प्रतिशत रहेगा। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था 15 मई तक लागू रहेगी। ग्राहकों का कार्य सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। उसके बाद बैंक अपना कार्य करेंगे। जबकि बैंक शाम चार बजे बंद का दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएलबीसी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए और ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्णय लिया है। ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी बैंकों को निर्देशित कर दिया है। ग्राहकों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट बैंकिग का प्रयोग करें। वही ग्राहक बैंक आएं जिनका अनिवार्य कार्य हो, या उन्हें नेट और डिजिटल बैंकिंग का ज्ञान न हो। बुजुर्ग और बीमार ग्राहक बैंक न आएं जिससे वह सुरक्षित रह सकें।
- अतुल बंसल, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed