फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
bank
मुरादाबाद। बैंकों में शुक्रवार से रविवार तक अवकाश रहेगा। तीन दिन तक बैंक बंद रहने पर नकद धनराशि के लिए एटीएम ही सहारा रहेंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक के अनुसार गुरुवार शाम सभी एटीएम में धनराशि भरवा दी गई है। तीन दिन तक एजेंसी पर नकदी भरने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाशिवरात्रि का और शनिवार को माह का चौथा शनिवार होने की वजह से सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद रविवार की छुट्टी है। सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। ऐसे में ग्राहकों को नकदी की समस्या हो सकती है। अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता का कहना है कि मुरादाबाद में 307 एटीएम में से करीब 150 एटीएम में नकदी भरने की जिम्मेदारी एजेंसी को है। प्रतिदिन एटीएम से करीब साढ़े 24 करोड़ की धनराशि की खपत है। इसलिए एजेंसी अधिकारियों को भी नकदी खत्म होते ही तुरंत एटीएम में रुपये भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed