फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Balanced diet and regular exercise help in preventing heart disease

Moradabad News: संतुलित खानपान, नियमित अभ्यास हृदय रोग से बचाव में सहायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Balanced diet and regular exercise help in preventing heart disease
मुरादाबाद। संतुलित खान-पान और नियमित अभ्यास कर हृदय रोग से एक हद तक बचा जा सकता है। यह बात उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप मिश्रा ने निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर व सीपीआर एक्टिविटी कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कही।चक्कर की मिलक स्थित दुआ बरात घर में अमर उजाला फाउंडेशन और उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अधिक तले हुए खानपान से परहेज करना चाहिए। खाना बनाने में शुद्ध सरसों का तेल या मूंगफली का तेल बेहतर होता है। उन्होंने लोगों से मौसमी फलों, हरी साग-सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित खानपान और नियमित अभ्यास करके हम हृदय रोग से एक सीमा तक बच सकते हैं। कैंप में अथर अली, मोहम्मद काशिफ ने हृदय रोग के लक्षण और उससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी हासिल की।आयोजन में 150 से अधिक मरीजों की निशुल्क ईसीजी, बीपी, शुगर की जांच की गई। कैंप में मौजूद लोगों को सीपीआर की भी जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि खानपान और दिनचर्या ठीक नहीं होने से युवाओं में हार्ट अटैक हो रहे हैं। ऐसे में यदि सीपीआर सीख कर आपातकालीन समय में किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक की स्थिति में सबसे पहले मरीज को किसी सुरक्षित स्थान पर लिटा दें। फौरन एंबुलेंस को कॉल करें। इसके बाद लगातार दो मिनट तक हर सेकेंड छाती के बीच में एक पुश देकर सीपीआर करते रहे। मुंह से उसे सांस देने की कोशिश करें और फिर पुश करने में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि ब्रेम हेमरेज से पहले मरीज के हाथ-पैर काम करना बंद कर देते हैं। बोलने में कठिनाई होती है। ऐसे मरीज को अगर तुरंत इलाज मिले तो जान बच सकती है। कैंप को सफल बनाने में मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अतहर, शादाब कुरैशी, फरहत हुसैन, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद काशिफ, अरशद अली और दुआ वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े लोगों का सहयोग रहा। अस्पताल की ओर से डॉ. अनीस अहमद डॉ. मयंक प्रकाश, कुसुम, समीर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed