फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bajrang Dal workers furious over non-recovery of girl student

लापता छात्रा की बरामदगी न होने भड़का बजरंग दल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers furious over non-recovery of girl student
कांठ में किशोरी की बरामदगी को ले जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : KANTH
लापता छात्रा की बरामदगी नहीं होने से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। वह जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कार्रवाई तेज करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

यह मामला कांठ नगर के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली सत्रह वर्षीय छात्रा एक मार्च की शाम अपने घर से फोटो स्टेट कराने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं आई थी। किशोरी के पिता ने मोहल्ले के ही तीन युवकों के खिलाफ बेटी को अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से लगातार छात्रा की तलाश की जा रही है। मंगलवार को छात्रा की पांचवें दिन भी बरामदगी नहीं होने से बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही नौ अप्रैल को कांठ में महापंचायत के आयोजन कराने का एलान कर दिया। सूचना मिलते ही कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जुलूस की शक्ल में जा रहे कार्यकर्ताओं को मुख्य बाजार में ही रोक लिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और इसके बाद वह तहसील पहुंच गए। यहां उन्होंने छात्रा की बरामदगी व कार्रवाई में तेजी लाने के लिए एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी मोनू विश्नोई, सतेंद्र ठाकुर, अजयपाल तोमर, रिंकू कुमार, गौतम कुमार, सुरेश सैनी, अरुण कुमार, सचिन सैनी, रवि कुुमार, मोहित कुमार, हैप्पी विश्नोई आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से वार्ता करेंगे भाजपा के पूर्व विधायक
कांठ। लापता छात्रा के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू कांठ पहुंचे।
उन्होंने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी बबलू कुमार से वार्ता करने की बात कही है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति व पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह पप्पू, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, राजपाल प्रजापति, जीतू वर्मा, प्रमोद विश्नोई, महेशचंद्र गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed