फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bajrang Dal workers create ruckus in police station

Amroha News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers create ruckus in police station
गजरौला। अनुसूचित जाति की युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा ले जाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने में हंगामा किया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

वहीं अनुसूचित जाति के लोगों ने पलायन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। हंगामा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। बजरंग दल के लोगों ने दो दिन में युवती को बरामद करने का समय दिया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार शाम बजरंग दल के कुशल चौधरी, योगेश चौधरी, पीयूष चौधरी आदि कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के लोगों के साथ थाने पहुंचे। यहां पर उन्होंने इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह से मिलकर युवती की बरामदगी की मांग की। कहा कि गांव में अनुसूचित जाति के कुछ ही घर हैं, जबकि दूसरे समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हैं।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के लोग अनुसूचित जाति की युवती को ले गए। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इस दौरान पुलिस से बजरंग दल कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। थाने में ही धरने पर बैठने लगे। मगर किसी तरह समझाया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोग उनको गांव से पलायन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवती के बरामदगी के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया। कहा कि इसके बाद वह थाने का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवती के बरामदगी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed