फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bajrang Dal leader murder case before the murder Atul Pandit and Bilal made a reel in Moradabad

Moradabad: बजरंग दल के नेता की हत्या का मामला, हत्या से पहले अतुल पंडित और बिलाल ने साथियों संग बनाई थी रील

Wed, 30 Nov 2022 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 06:42 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा के शांति नगर वाल्मीकि बस्ती निवासी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए जा रहा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये हत्यारोपी की पहचान पसियापुरा पदार्थ निवासी बिलाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बिलाल, कमालपुरी निवासी अतुल शर्मा और गोलू माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
 

विज्ञापन
Bajrang Dal leader murder case before the murder Atul Pandit and Bilal made a reel in Moradabad
हत्या से पहले अतुल पंडित और बिलाल ने साथियों संग बनाई थी रील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विशाल उर्फ एकॉन रायकोटी की हत्या करने वाले अतुल शर्मा उर्फ अतुल पंडित, बिलाल और गोलू की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में गाने के बोल हैं 'छोटे भाई जिससे हो दिक्कत तू गोली मार दिए, जेल हम काट लेंगे'। वीडियो में तीनों हत्यारोपियों के अलावा अन्य युवक भी दिखाई रहे हैं। 

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के शांति नगर वाल्मीकि बस्ती निवासी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए जा रहा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये हत्यारोपी की पहचान पसियापुरा पदार्थ निवासी बिलाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बिलाल, कमालपुरी निवासी अतुल शर्मा और गोलू माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने गोलू को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि डीआईजी शलभ माथुर ने हत्यारोपी बिलाल और अतुल शर्मा पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।। मंगलवार सुबह भोजपुर क्षेत्र में पुलिस ने अतुल शर्मा और बिलाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। आरोपियों की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दिख रहे हैं। एसपी देहात ने बताया कि वीडियो कहां और कब बनाई थी। वीडियो में कौन कौन युवक दिखाई दे रहे हैं। सब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed