फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bailable warrant issued against Azam Khan in objectionable comment on Jaya Prada

जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी में आजम खां के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट

Thu, 21 Nov 2019 08:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bailable warrant issued against Azam Khan in objectionable comment on Jaya Prada
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में सांसद आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी। इसके अलावा आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में भी कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शाहबाद में आयोजित जनसभा में आजम खां ने भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ शाहबाद कोतवाली में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ-साथ आचार संहिता उल्लंघन मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद इस मामले में चार्जशीट लगा थी। इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई थी। 
विज्ञापन


कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके अलावा आचार संहिता का उल्लंघन के एक अन्य मामले में भी कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मुकदमा भी शाहबाद कोतवाली में दर्ज हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई भी 2 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता रामौतार सैनी ने बताया कि शाहबाद कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों में सांसद आजम खां के खिलाफ कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। इन दोनों मामलों की अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी। इसके अलावा कोतवाली में आईपीसी की धारा 188 में दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि तीन दिसंबर निर्धारित की है। इस मामले में आजम खां जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed