Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bail application of three accused including doctor's colleague rejected

Moradabad News: डॉक्टर की सहयोगी महिला समेत तीन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Bail application of three accused including doctor's colleague rejected
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में नर्स के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल भेजी गई डॉक्टर की सहयोगी नर्स मेहनाज, वार्ड बॉय जुनैद, डॉक्टर के भाई फैजान की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। तीनों ने अपने अधिवक्ता के जरिये जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। अब आरोपी जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया निवासी डॉ. शाहनवाज ठाकुरद्वारा में किराये के भवन में अस्पताल चला रहा था। इस अस्पताल में डिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नर्स का काम करती थी। 18 अगस्त को नर्स के पिता ने ठाकुरद्वारा थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की रात डॉक्टर शाहनवाज ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने डॉ. शाहनवाज, डॉक्टर की सहयोगी भगतपुर के गांव मानपुर दतराम निवासी मेहनाज और ठाकुरद्वारा के बोवदवाला निवासी वार्ड बॉय जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डॉक्टर पर आरोप है कि उसने नर्स के साथ दुष्कर्म किया था, जबकि मेहनाज और जुनैद ने डॉक्टर का सहयोग किया था। इसके अलावा पुलिस ने अस्पताल से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब करने के मामले में डॉक्टर के भाई फैजान को भी जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅक्टर को छोड़कर अन्य तीन आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट की अदालत ने तीनों की जमानत अर्जी दाखिल कर दी। अब तीनों हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed