फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bahjoi hawker injured in road accident in Assam dies

Moradabad News: असम में सड़क हादसे में घायल हुए बहजोई के फेरी वाले की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bahjoi hawker injured in road accident in Assam dies
बहजोई। असम में हुए सड़क हादसे में बहजोई के गांव मिर्जापुर निवासी फेरी वाले युवक फिरोज खान (37) की तीसरे दिन मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के मुख्य द्वार पर मौत हो गई। फेरी वाले की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।परिजनों के मुताबिक फिरोजखान असम में रहकर फेरी लगाता था। बीती 15 अगस्त को वह बाइक से कपड़े की फेरी करने जा रहा था। तभी रास्ते में एक डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन घायल फिरोज खान को घर ले आए। यहां हालत बिगड़ी तो रात को चंदौसी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बाद में घायल को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं, फिरोज खान की मौत से पत्नी नगमा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। फिरोज खान अपने पीछे बेटा सारिक समेत बेटी फिजा, असफा, गुलफसा व सिमरा को छोड़ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed