फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bag theft from car

बोनट पर तेल डालकर बदमाशों ने कार से उड़ाया बैग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bag theft from car
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में काशीपुर तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी कार से बदमाशों ने बैग उड़ा लिया। बदमाशों ने कार स्वामी को बोनट से तेल निकलने का झांसा देकर नीचे उतार लिया। इसी दौरान बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन

कटघर के भैंसिया निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को काशीपुर तिराहे पर साप्ताहिक बाजार में गए थे। उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। वह ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। इसी दौरान उनके पास एक युवक आ गया। उसने हरिओम से बताया कि कार के बोनट से तेल निकल रहा है। हरिओम घबराकर बाहर निकल आए और उन्होंने बोनट खोलकर चेक किया। जबकि इंजन में सब कुछ ठीक था। इसके बाद वह वापस सीट पर पहुंचे तो देखा कि कार की पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, चेकबुक, पासबुक समेत अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed