फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bad roads of Buddhi Vihar and Ashiana became an issue in the meeting of Udyog Bandh

Moradabad News: उद्योग बंधु की बैठक में बुद्धि विहार, आशियाना की खराब सड़कें बनी मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bad roads of Buddhi Vihar and Ashiana became an issue in the meeting of Udyog Bandh
मुरादाबाद। उद्योग बंधु की बैठक में आशियाना कॉलोनी, बुद्धि विहार कॉलोनी परशुराम चौक सहित अन्य सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया गया। साथ ही अगवानपुर बाईपास स्थित उद्योगों को बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें की गई। वहीं जिला निर्यात समिति की बैठक में उद्यमियों से निर्यात से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को लिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम की जगह एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक ली। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने उद्यमियों की समस्याओं के बारे में एजेंडावार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगवानपुर पेपर मिल चौराहे से महलकपुर वाली रोड का कार्य लोक निर्माण विभाग ने कर दिया है। बाकी कार्य मौसम की अनुकूलता होने पर कराया जाएगा। बुद्धि विहार में परशुराम चौक से दिल्ली रोड को जाने वाली सड़क का कार्य, कांशीराम नगर, गौतम बुद्धा पार्क से खुशहालपुर ब्रेड फैक्ट्री तक सड़क मरम्मत का कार्य नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत करने के लिए प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


उद्यमियों ने कहा कि दिल्ली रोड मझोली चौक से खुशहालपुर के पहले यह रास्ता लगभग एक वर्ष से बंद है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी को मानसरोवर कॉलोनी वाले कट से खुशहालपुर जाना पड़ता है। यातायात निरीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के बाद इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इसके साथ ही एमओयू हस्ताक्षरित इकाइयों को उत्पादन शुरू करने में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद कारखानदार एसोसिएशन के आजम अंसारी ने युवा बेरोजगार योजना पर बैंकों की लापरवाही का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा केवाईसी के नाम पर आवश्यकता से अधिक प्रमाणपत्र मांगे जा रहे हैं। बैठक में पदमश्री दिलशाद हुसैन, राज्य कर उपायुक्त एसपी यादव, कुलदीप कुमार गुप्ता, संजीव कुमार जैन, पंकज सरन, निर्यातक नजमुल इस्लाम, ताहिर हुसैन, अनवर अब्बासी आदि मौजूद रहे।

00
विद्युत आपूर्ति के सवाल उठाए गए
उद्यमियों ने कहा कि कोकरपुर एवं फतेहपुर विश्नोई, अगवानपुर बाईपास रोड पर स्थापित औद्योगिक इकाइयों में समय से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। इस मामले में बिजली की आपूर्ति ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी फीडर में होना चाहिए। विद्युत अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह मुद्दा प्रस्तावित किया गया है।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed